Loading color scheme

नीतिवचन
by Aarshi Teacher

क्षमा करने में ही मानव की महानता है |

उबलते हुए पानी में जिस प्रकार हम अपना अक्स नही देख
सकते,उसी प्रकार हम क्रोधी बनकर यह नही समझ सकते, कि हमारी भलाई किसमे है |

जीवन एक फूल है,प्रेम उसकी सुगंध है |

उसके आगे सिर हमेशा झुकाओ,
जिसने तुम्हे सिर उठाना सिखाया |

राजा अपने देश में पूजा जाता है,जबकि विद्वान सब जगह
पूजा जाता है |

मनुष्यता ही ऊँची देश भक्ति है |

माता-पिता उस बालक को अधिक डाँटते है,जिसे वह अधिक
प्रेम करते है |

सत्य पर चलने वालों की हमेशा विजय होती है |